The Journalist Post
Fitness Food

बढ़ते वजन से आप भी हैं परेशान, तो सीजर सलाद का सेवन कर पाएं निजात

द जर्नलिस्ट पोस्टः  बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग सभी प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं। कुछ लोग डाइटिंग पर चले जाते हैं, तो कुछ लोग जिम जाना पसंद करते हैं। दोनों ही कारगर उपाय हैं। हालांकि, लंबे समय तक डाइटिंग करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे शरीर में प्रोटीन और पानी की कमी होने लगती है। शरीर में प्रोटीन और पानी की कमी से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए लिमिट समय तक ही डाइटिंग करें। वहीं, रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इसके अलावा, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सीजर सलाद को डाइट में शामिल कर सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि सीजर सलाद के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस सलाद के सेवन से सेहत पर अनुकूल असर पड़ता है। आइए, सीजर सलाद के बारे में सबकुछ जानते हैं-

सीजर सलाद क्या है ?

सीजर सलाद के बारे में ऐसा कहा जाता है कि साल 1920 में सीजर कार्डिनी नामक शेफ ने पहली बार बनाया था। Cesare Cardini एक रेस्त्रां चलाता था। एक दिन उसके रेस्त्रां में खाने पीने की चीजों की कमी थी। उस दिन सीजर ने रोमैन लैट्यूस, परमेसन चीज़, क्रूटॉन्स ब्रेड (ब्रेड के फ्राइड टुकड़े,) नींबू, जैतून तेल, सॉस, लहसुन, काली मिर्च और चिकन मिलाकर सीजर सलाद तैयार कर लोगों को सर्व किया था। इस सलाद को लोगों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद यह सलाद धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फेमस हो गया।

वेट लॉस में फायदेमंद

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सीजर सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन ए, सी, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, आयरन और फैट पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। फाइबर से भरपूर सीजर सलाद वेट लॉस के लिए कारगर साबित होता है। साथ ही कब्ज को दूर कर पाचन तंत्र को मजबूत करता है। वेट लॉस के लिए सीजर सलाद का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, सीजर सलाद के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हृदय स्वस्थ रहता है और हार्मोन कंट्रोल में रहता है।

Related posts

बार-बार एक ही तरह मैगी खाकर बोर हो रहे हैं तो ट्राई करें ये स्पेशल डिश… जानें रेसिपी का तरीका

Rajnish

International Yoga Day 2023 : गोमुख आसन का करें अभ्यास, कमर दर्द की समस्या से पाए निजात

Rajnish

Scientists say new avian influenza requires urgent coordinated response

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!