The Journalist Post
India Sports

इन 12 स्थानों पर खेला जाएगा विश्व कप 2023, ICC ने जारी किया पूरा शड्यूल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार दोपहर को आगामी आइसीसी वनडे विश्व कप 2023 का कार्यक्रम, टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक 100 दिन पहले 27 जून को घोषित कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही विश्व कप का संभावित कार्यक्रम जून के शुरुआत में आइसीसी को भेज दिया था। इसीसी द्वारा संभवतः पहली बार कार्यक्रम जारी करने में इतनी देरी की गई है। ऐसे में विश्व कप मैच देखने वाले विदेशी प्रशंसक टिकट बुकिंग को लेकर पशोपेश में हैं। सोमवार को बीसीसीआइ और आइसीसी के बीच एक बार फिर बैठक हुई। इसमें अंतिम समय में कार्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें कोलकाता का ईडन गार्डंस एक सेमीफाइनल की मेजबानी की बड़ी दावेदार बनकर उभरा है। पहले यह सेमीफाइनल चेन्नई में होना था। इस बदलाव का सबसे बड़ा कारण मौसम को बताया जा रहा है। भारत का पाकिस्तान की टीम के साथ मैच 15 अक्तूबर को होगा।

अंतिम समय के फेरबदल के बाद 12 मैच स्थलों पर विश्व कप खेला जाएगा। तय किया गया है कि एक मैच स्थल पर पांच से अधिक मैच नहीं खेले जाएंगे। इन स्थलों में नई दिल्ली, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। इनमें से गुवाहाटी व तिरुवनंतपुरम में केवल वार्मअप मैच होंगे। अन्य 10 मैच स्थलों पर विश्व कप के 48 आधिकारिक मैच होंगे, जिनमें सेमीफाइनल व फाइनल भी शामिल हैं।
विश्व कप का पहला मुकाबला पिछले फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई में आठ अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इस विश्व कप में 10 टीमों के बीच राउंड राबिन लीग आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। लीग की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे। विश्व कप के सेमीफाइल 15 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे। हालांकि सेमीफाइनल कहां खेले जाएंगे यह तय नहीं हैं। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम का कार्यक्रम –
तारीख———————–मैच—————————स्थान
8 अक्टूबर—————————भारत वि. आस्ट्रेलिया—————————चेन्नई
11 अक्टूबर—————————भारत वि. अफगानिस्तान—————————दिल्ली
15 अक्टूबर—————————भारत वि. पाकिस्तान—————————अहमदाबाद
19 अक्टूबर—————————भारत वि. बांग्लादेश—————————पुणे
22 अक्टूबर—————————भारत वि. न्यूजीलैंड—————————धर्मशाला
29 अक्टूबर—————————भारत वि. इंग्लैंड—————————लखनऊ
2 नवंबर—————————भारत वि. क्वालिफायर—————————मुंबई
5 नवंबर—————————भारत वि. द. अफ्रीका-—————————कोलकाता
11 नवंबर—————————भारत वि. क्वालिफायर—————————बेंगलुरु

Related posts

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना के बाद हरकत में यू.टी. प्रशासन

Rajnish

खेल मंत्री ने जूनियर हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम को दी मुबारकबाद

Rajnish

एक विधायक-एक पेंशन कानून को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!