The Journalist Post
Himachal India Punjab Rajasthan

कहां पहुंचा मॉनसून? दिल्ली-NCR, पंजाब समेत उत्तर भारत में कब तक होगी बारिश

IMD Monsoon Alert : उत्तर प्रदेश में गर्मी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोग घर में ही रहने को मजबूर हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। लोग मॉनसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ जहां पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून अपना रंग दिखा रहा है वहीं मैदानी इलाके अभी भी इसकी पहुंच से दूर हैं।
मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुका है। इस लिहाज इसके जल्द ही दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून एक्टिविटी भी जल्द ही शुरू होने वाली है। प्री-मॉनसून एक्टिविटी दिल्ली समेत उत्तर भारत में शनिवार से ही दिखने को मिलेगा, जिसके तहत उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। अगले सात दिनों तक के लिए उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया है।
मुंबई पहुंचा मॉनसून
लंबे समय की देरी के बाद आखिरकार 24 जून को मानसून ने मुंबई शहर में दस्तक दे दी। इसके अलावा, मौसम विभाग ने मुंबई शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी है।

इन राज्यों में कब तक पहुंचेगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में अगले चार दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। IMD ने बताया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि कई राज्यों में मानसून एक या दो दिनों के अंदर दस्तक दे सकता है।

Related posts

गाजियाबाद के रामलीला मैदान में झूला टूटने से हुआ हादसा, दो बच्चों समेत चार लोग घायल

Rajnish

कोचिंग सेंटर्स को लेकर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट

Rajnish

1.25 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!