The Journalist Post
International

न्यूजीलैंड में राष्ट्रपति मुर्मू का शाही स्वागत, गवर्नर जनरल डेम व उप प्रधानमंत्री के साथ की मुलाकात

वेलिंगटनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं। यहां पहुंचने पर उनका शाही स्वागत किया गया व सलामी गारद दिया गया। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। ने बृहस्पतिवार को उन्होंने न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो और उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात कर मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की सराहना की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।” बाद में पीटर्स ने भी राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। पीटर्स न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री भी हैं। मुर्मू के कार्यालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को रेखांकित किया और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।” उन्होंने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में बात की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘शिक्षा हमेशा मेरे दिल के करीब रही है। मैंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अनुभव किया है। शिक्षा केवल एक व्यक्तिगत प्रयास नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का माध्यम भी है।” उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत में शिक्षा व्यवस्था एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत ने विविध क्षेत्रों में नेता दिए हैं जो न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में योगदान दे रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि आज, भारत में एक युवा आकांक्षी जनसांख्यिकी है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए तैयार है। मुर्मू ने कहा, ‘‘भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के लिए सर्वोत्तम संभव शिक्षा की आकांक्षा रखते हैं और यह वास्तव में स्वागत योग्य है कि कई भारतीय छात्र न्यूजीलैंड के विभिन्न संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। 8,000 भारतीय छात्र पूरे न्यूजीलैंड में विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे वह यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा समूह बन गया है।” उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड अनुसंधान और नवाचार, समावेशिता और उत्कृष्टता पर विशेष ध्यान देने के साथ अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि न्यूजीलैंड शिक्षा सम्मेलन शिक्षा में जारी सहयोग को मजबूत करने और सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘‘बापू की विरासत का सम्मान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा की विरासत मानव जाति के लिए मार्गदर्शक है। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं।” राष्ट्रपति मुर्मू ने वेलिंगटन में फुकियाहु राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों को भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Related posts

शेख हसीना के बेटे जॉय का भावुक बयान- मां विद्रोह से बहुत निराश

Rajnish

Attack in poonch…पाकिस्तान के नए आतंकी संगठन PFI ने करवाया सेना के वाहन पर हमला, शहीदों में पांच में से चार पंजाब के

Rajnish

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को MBBS डिग्री हासिल करने के लिए मिलेगा एक और मौका….

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!