The Journalist Post
India

बेकाबू होकर सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस

ऊना (TJP):- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर में श्रद्धालुओं से भरी मध्य प्रदेश नंबर की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार 27 श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। हादसे के समय बस में करीब 34 श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे और कुरुक्षेत्र जा रहे थे। इसी दौरान मुबारिकपुर के घे दा घट्टा में बस अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने हादसे की पुष्टि की है।

Related posts

चंद्रयान-3 का इंतजार खत्म, ISRO इस दिन करेगा लॉन्च

Rajnish

सरकार का अगला बजट युवाओं और विद्यार्थियों पर केंद्रित होगा: CM गहलोत

Rajnish

30 ਨੂੰ ਲੱਗ ਰਹੇ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਧਰਨੇ ਦਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਅੱਜ ਐਸ ਪੀ,ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਮਜੀਠਾ,ਐਸ ਐਚ ਓ ਮਜੀਠਾ ਨਾਲ ਦੂਸਰੇ ਦੋਰ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਬੇਸਿੱਟਾ

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!