The Journalist Post
Fitness

खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर जीभ, पैर और आंखों में दिखते हैं ये संकेत

High Cholesterol symptoms : हाई कोलेस्ट्रॉल चुपचाप शरीर को नुकसान पहुंचाता है और कई घातक बीमारियों के खतरे में डाल देता है। शरीर में यदि कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो आंखों, पैरों और जीभ पर इसके प्रारंभिक लक्षण दिखाई देते हैं, जिनसे हम अलर्ट हो सकते हैं। शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 mg/dL से ज्यादा हो जाती है तो इसे हाई कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। जीवन शैली में सामान्य बदलाव से भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि स्वास्थ्य पर इसका काफी खतरनाक असर पड़ता है।
हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल एक मोम के समान चिपचिपा पदार्थ होता है जो दिल के दौरे या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है। एक LDL Cholesterol जो दिल के लिए नुकसानदायक होता है। शरीर में LDL Cholesterol बढ़ा हुआ लेवल कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। वहीं HDL Cholesterol सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
पैरों में उच्च कोलेस्ट्रॉल के सबसे आम लक्षण पैरों में दर्द, ऐंठन के रूप में दिखाई देते हैं। कई लोगों को जमीन पर लगातार बैठने में भी दिक्कत होने लगती है। पैरों की धमनियों में खून का प्रवाह सुचारू रूप से नहीं हो पाने के कारण मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, सुन्नता और थकान होने लगती है। ये लक्षण दिखाई देने पर भी तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
शरीर का हाई कोलेस्ट्रॉल से आंखें भी तेजी से प्रभावित होती है। नजर कमजोर होने लगती है और यदि चश्मे का नंबर भी बढ़ सकता है। त्वचा में कठोरता भी आने लगती है। आंखों के नीचे की त्वचा पर नारंगी या पीले रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। ये शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हैं।
जीभ भी उच्च कोलेस्ट्रॉल से प्रभावित हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सांसों में दुर्गंध और मुंह में खराब स्वाद हो सकता है। जीभ की नोक में बैंगनी नीला रंग होना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की निशानी है।

Related posts

बढ़ते वजन से आप भी हैं परेशान, तो सीजर सलाद का सेवन कर पाएं निजात

Rajnish

गर्मियों का रामबाण खीरा… सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

Rajnish

चमक के चक्कर में भूलकर भी चेहरे पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल, मुहांसे और एलर्जी से हो जाएंगे परेशान

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!