The Journalist Post
Jalandhar Punjab

Jalandhar News: केजरीवाल और भगवंत मान आज डेरा बल्लां में होंगे नतमस्तक

जालंधर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। इस दौरान भगवंत मान डेरा प्रबंधन को 25 करोड़ रुपये का चेक भी भेंट करेंगे। शुक्रवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों व व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जालंधर में लोकसभा उपचुनाव सिर पर हैं। आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने जा रही है। डेरा बल्लां में आकर 25 करोड़ का चेक देना भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। यह चेक चन्नी सरकार ने देने की घोषणा की थी। जालंधर में रविदासिया समाज का खासा वोट बैंक है और डेरा बल्लां रविदासिया समाज का एक बड़ा धार्मिक स्थल है, जहां संत निरंजनदास गद्दीनशीन हैं।

Related posts

आज भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट पंजाब की इकाई द्वारा जालंधर शहर मे सदस्यों की नियुक्ति की गई

Rajnish

शहर में नहीं रुक रहा हअवैध इमारतों का निर्माण निगम की नाक के नीचे हो रहे सब अवैध निर्माण

Rajnish

जालंधर नगर निगम के दो चेहरे एक पर सख्त कार्रवाई दूसरे पर नरमदिल ऐसा क्यूं ?

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!