The Journalist Post
Jalandhar Politics

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: पूर्व MLA सुशील रिंकू को लेकर छिड़ी बड़ी चर्चा

जालंधर: सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते सुशील रिंकू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सुशील रिंकू को एम.पी. टिकट देने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता पार्टी में शामिल करने चाहते हैं। लेकिन सुशील रिंकू पार्टी में विरोधियों के कारण शामिल नहीं होना चाहते हैं।

यह भी जानकारी मिली है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग रिंकू को पार्टी न छोड़ कर जाने के लिए मना रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में कांग्रेस नेता के घर पर मीटिंग रखी गई जिसमें प्रताप सिंह बाजवा, अवतार हैनरी, राजा वड़िंग, विक्रम चौधरी, सुशील रिंकू, आदि मौजूद थे। सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि पार्टी रिंकू को टिकट देने के का विचार कर रही है। लेकिन ये संभावना है कि रिंकू आप से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में जा सकते हैं।

Related posts

जाली SC सर्टिफिकेट संबंधी 93 शिकायतों को 15 दिनों के भीतर निपटाने के आदेश

Rajnish

पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की उड़ रही धज्जियां पुलिस प्रशासन चुप क्यों है-

Rajnish

स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रैस रिहर्सल, डीसी ने तिरंगा लहरा मार्च पास्ट से ली सलामी

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!