The Journalist Post
World

इस रहस्यमयी रेगिस्तान में गर्मी की बजाय जमकर पड़ती है बर्फ, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist Post: दुनिया में कई प्रसिद्ध रेगिस्तान हैं। भारत के थार मरुस्थल और अफ्रीका महाद्वीप के सहारा मरुस्थल की चर्चा हमेशा होती है। लेकिन दुनिया में एक रेगिस्तान इतना छोटा है जिसे आप कुछ कदमों में पार कर सकते हैं। आप तपती रेत वाले गर्म रेगिस्तान की बातें अक्सर सुनते होंगे, लेकिन दुनिया में एक ऐसा रेगिस्तान हैं, जहां बर्फबारी होती है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है।

दुनिया का यह सबसे छोटा रेगिस्तान कनाडा के युकोन में स्थित है जिसका नाम कारक्रॉस डेजर्ट है। आमतौर पर रेगिस्तान में दूर-दूर तक सिर्फ रेत दिखाई पड़ते हैं, लेकिन यह रेगिस्तान इतना छोटा है कि न हीं यहां चलने पर थकान होती है और न ही इसे पार करने के लिए सोचने की जरूरत होती है। यह सिर्फ एक वर्गमील क्षेत्र में स्थित है। आज हम दुनिया के सबसे छोटे और अनोखे रेगिस्तान के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं।

दुनिया के सबसे छोट रेगिस्तान का नाम कारक्रॉस एक गांव के नाम पर रखा गया है। बताया जाता है कि करीब 4500 साल पहले इस गांव में लोग रहते थे और यहां काफी चहल-पहल थी। यहां पर लोग अभी भी रहते हैं, लेकिन यह रेगिस्तान किसी पहेली से कम नहीं है।

यह रेगिस्तान बेहद ऊंचाई पर स्थित है और दूसरे रेगिस्तानों से इसका तापमान बेहद कम रहता है। यहां पर सर्दी पड़ती है और सबसे हैरानी वाली बात यह है कि ठंड के मौसम में यहां पर जमकर बर्फबारी भी होती है। भारी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए यह जगह बिल्कुल सही है।

आखिर यह इतना छोटा रेगिस्तान कैसे बना? इस सवाल का जवाब आज तक कोई भी नहीं खोज पाया। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर एक झील थी जिसके सूखने के बाद यहां पर रेगिस्तान बन गया।

कुछ लोग मानते हैं कि रेतीली हवाओं की वजह से इस रेगिस्तान का निर्माण हुआ है। वैज्ञानिक भी आज तक इस पहेली को नहीं सुलझा पाए हैं। इस रेगिस्तान को लेकर अभी भी रिसर्च की जा रही है। अब देखना है कि क्या वैज्ञानिक इसके रहस्य को सुलझा पाते हैं?

Related posts

CSC के अधिकारियों द्वारा CSC संचालकों का किया जा रहा शोषण , निःशुल्क कैंप में आयुष्मान कार्ड बनाने  के बाद नहीं किया जा रहा पेमेंट।

Rajnish

satyapal malik…गिरफ्तारी की बात निकली झूठी, सीबीआई ने बुलाया, पूछताछ की

Rajnish

 ਰੁਪਿੰਦਰ ਕੌਰ ਰੂਬੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਪਾਰਟੀ ਛੱਡਣ ਨਾਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਕੋਈ ਫਰਕ ਨਹੀਂ -ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!