The Journalist Post
Fashion Fitness

क्या आप भी गर्मियों में रात को नहाते हैं, जान लीजिये इसके फायदे और नुकसान

Benefits of Night Bath: गर्मियों में लोग ज्यादातर दो बार नहाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को रात में सोने से पहले नहाना पसंद होता है। दो बार नहाने के पीछे कई तर्क हो सकते हैं लेकिन रात में नहाने का चलन भारत में गर्मियों में रहता ही है। अगर आप धूल-धूप में रहते हैं तो रात में नहाने का मन भी करता है। रात में नहाना फायदेमंद होता है या नुकसानदेह ? आइए जानते हैं नहाने को लेकर कुछ खास बातों के बारे में।

अच्छी नींद आती है
शरीर दिनभर की धूल और पसीने की वजह से गंदा हो जाता है, वहीं शरीर में थकान भी बनी रहती है। ऐसी स्थिति में अच्छी नींद लेना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में रात को नहाकर सोना चाहिए। ऐसा करने से थकान दूर होती है और अच्छी नींद आती है।
साफ होती है शरीर की गंदगी
गर्मी में धूल और धूप से बेजान हुई त्वचा को नमी की आवश्यकता होती है। जो लोग फील्ड में काम करते हैं उन्हें इस मौसम में काफी केअर करनी पड़ती है। इसलिए अगर गर्मी के सीजन में आप रात में नहाते हैं तो सारी गंदगी साफ हो जाती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

कई शोध में यह बात सामने आयी है कि रात में नहाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से आप कई बीमारियों से बच जाते हैं। वहीं, गर्मियों में शरीर से पसीना निकलता है जिससे गंदगी बढ़ती है। रात में नहाकर पसीने की गंदगी ठीक होती है और किसी स्किन रोग की संभावना कम हो जाती है।
जाने रात में नहाने के नुकसान
रात में नहाने के नुकसान के बारे में ऐसा कोई तथ्य तो नहीं है, लेकिन अगर आप बीमार नहीं है तो रात में नहा सकते हैं। रात में नहाते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। रात में ज्यादा ठंडे पानी से न नहाएं। नहाने का समय देर रात का न हो क्योंकि देर रात नहाने से आप देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठ नहीं पाते हैं। रात में जब भी नहाएं इस बात का जरूर ख्याल रखें कि आप खाना खाने से पहले स्नान कर लें। अगर आप ऑफिस से सीधे कर पहुंचे हैं तो एक दम से नहाने के लिए न जाएं, पहले शरीर के तापमान को सामान्य होने दें उसके बाद ही नहाएं। रात में नहाते वक्त ज्यादा देर तक सिर को गीला न करें।

 

डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी आम लोगों के लिए है। अगर आप को ज्यादा समस्या या परेशानी है तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related posts

National Dengue Day 2023: Lifestyle Tips for Dengue Prevention

Rajnish

Salman Khan Lifestyle: 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान, जानें उनकी सालाना कमाई

Rajnish

इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये आर्टिकल, आपके काम आ सकते हैं ड्रेसिंग सेंस के ये टिप्स

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!