The Journalist Post
religion Religious

गुरु पूर्णिमा पर बन रहा ग्रहों का विशेष संयोग, जागेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Guru Purnima 2023: हर साल आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा से किन राशियों को लाभ होगा।
मिथुन राशि
इस राशी वालों को करियर में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। आपको शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। कार्यस्थल में शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है।
धनु राशि
इस राशि के जातकों के सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। निवेश के लिए भी अच्छा समय है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
गुरु पूर्णिमा 2023 कब
पौराणिक कथाओं के अनुसार महर्षि वेदव्यास की जयंती के उपलक्ष्य में यह त्योहार मनाया जाता है। इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल गुरु पूर्णिमा का त्योहार 3 जुलाई दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
गुरु पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त
गुरु पूर्णिमा पूजा का शुभ समय 2 जुलाई को रात 8.21 बजे से शुरू होगा और 3 जुलाई को शाम 5.08 बजे तक रहेगा। उदयातिथि के हिसाब से पूजा का शुभ समय 3 जुलाई रहेगा।
गुरु पूर्णिमा 2023 पूजा विधि
इस दिन व्यक्ति को स्नान करके गुरु के पास जाना चाहिए। उनकी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। यदि किसी कारणवश आप उनसे नहीं मिल पाएं तो उनकी तस्वीर की धूप, चंदन और टीका लगाकर पूजा कर सकते हैं। इससे गुरु का आशीर्वाद आपको हमेशा मिलता रहेगा।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related posts

लंदन में बनेगा भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर ओडिया मूल के उद्योगपति ने दिए 254 करोड़

Rajnish

Sawan Somwar 2023 : सावन मास का पहला सोमवार 10 को, जाने नियम?

Rajnish

Raksha Bandhan 2023: कब है रक्षाबंधन? नोट करें शुभ मुहूर्त

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!