The Journalist Post
India

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रुपए देगी MP सरकार, CM मोहन ने वीडियो कॉल पर की बात

भोपाल : पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को मध्य प्रदेश सरकार एक लाख रुपए का इनाम देगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात कर भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। इसके अलावा जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा से भी बात की और इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी है। सीएम मोहन यादव ने हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि #OlympicGames में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्यप्रदेश के गौरव, श्री विवेक प्रसाद सागर जी को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है। जेवलिन थ्रो में पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अप्रतिम, अद्भुत, अतुलनीय. मां भारती के लाड़ले और करोड़ों भारतीयों की आंखों के तारे नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। आप निरन्तर ऐसे ही नए- नए इतिहास रचते हुए अपनी गौरवपूर्ण उपलब्धियों से मां भारती को गौरवान्वित करते रहें, हम सबकी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं।”
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने भारतीय हॉकी टीम को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “चक दे इंडिया, पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी सफलता पर आज समस्त भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। आज टीम ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह भावी खिलाड़ियों को सर्वोच्च सफलता की प्रेरणा देगा। यह हमारे लिए और भी आनंद की बात है कि मध्य प्रदेश के विवेक सागर भी इस विजयी टीम का हिस्सा हैं।

Related posts

DND टोल पर खुलीं दो और लेन, दिल्ली नोएडा आने जाने वालों के लिए बड़ी राहत

Rajnish

आरबीआई का बड़ा फैसला, यूपीआई के जरिए Tax Payment की लिमिट बढ़ाई

Rajnish

नायब सिंह सैनी ने ओबीसी समाज व अन्य को भाजपा प्रत्याशी अटवाल के पक्ष में वोट कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील।

Rajnish

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!